अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बलिया बीएसए ने सभी BEO के नाम जारी किया विशेष संदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर बलिया बीएसए ने सभी BEO के नाम जारी किया विशेष संदेश

बलिया : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वयं और समाज के लिए योग रखी गई है। इस अवसर पर सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रम एवं योग गतिविधियां कराई जानी है। उक्त दिवस पर प्रशिक्षित योग ट्रेनरों के सहयोग से सामूहिक योग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विद्यालय में समुचित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करवाते हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया जाय। इसमें छात्रों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए उनके मध्य मिष्ठान एवं फलों आदि का भी वितरण किया जाय। 

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की पूर्व संध्या पर जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों के नाम से जारी विशेष संदेश में बीएसए मनीष कुमार सिंह ने 15 जून 2024 को कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी पत्र का स्मरण कराया है। कहा है कि उक्त पत्र के माध्यम से आप सभी को विविध कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत सूचना उपलब्ध करा दी गई थी। जारी पत्र का वृहद अवलोकन करते हुए वर्णित समस्त कार्यक्रमों का निर्धारित समय अवधि में शत प्रतिशत क्रियान्वयन करना सुनिश्चित करें।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार