टैबलेट, स्मार्ट क्लास सेटअप तथा आईसीटी लैब को लेकर बलिया बीएसए ने जारी किया यह आदेश

टैबलेट, स्मार्ट क्लास सेटअप तथा आईसीटी लैब को लेकर बलिया बीएसए ने जारी किया यह आदेश

Ballia News : परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अवस्थापना सुविधाओं के अन्तर्गत टैबलेट, स्मार्ट क्लास सेटअप तथा आईसीटी लैब के माध्यम से उपलब्ध कराये जा रहे उपकरणों के उपयोग, रख-रखाव एवं कक्षा शिक्षण को लेकर बीएसए मनीष कुमार सिंह ने समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उप्र द्वारा 10 नवम्बर, 2023 को जारी पत्र के क्रम में बीएसए ने कहा है कि समग्र शिक्षा अभियान के अन्तर्गत संचालित परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल अवस्थापना सुविधाओं के अन्तर्गत टैबलेट, स्मार्ट क्लास सेटअप तथा आईसीटी लैब के माध्यम से उपलब्ध कराये जा रहे उपकरणों के उपयोग, रख-रखाव एवं कक्षा शिक्षण के सम्बन्ध में निर्देश प्राप्त है। 

बीएसए ने निर्देशित किया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा, उप्र लखनऊ के निर्देशानुसार टैबलेट, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास की सुरक्षा रख-रखाव, प्रयोग एवं कक्षा शिक्षण के सम्बन्ध में समस्त प्रधानाध्यापकों/अध्यापकों को उक्त के सम्बन्ध में अवगत कराना सुनिश्चित करें। 

यह भी पढ़े बलिया में पुलिया से टकराई बाइक, युवक की मौत

1. स्मार्ट क्लास सेटअप एवं आईसीटी लैब की स्थापना सम्बन्धित निर्देश।

यह भी पढ़े बलिया में सामने आया धोधाधड़ी का नया ट्रेंड, मुकदमा दर्ज

2. स्मार्ट क्लास सुरक्षा एवं रख-रखाव।

3. टैबलेट, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास के माध्यम से डिजिटल कन्टेन्ट द्वारा पठन-पाठन।

4. दीक्षा ऐप का प्रयोग।

5. पाकेट बुकलेट में दिये गये महत्वपूर्ण कोर्स को एच०डी० कैमरा से क्यूआर को स्कैन कर के शिक्षण प्रदान करना।

6. परिषदीय प्रावि/उप्रावि/ कम्पोजिट/ केजीबीवी विद्यालयों का नियमित अनुश्रवण किया जाना।

7. प्रधानाध्यापकों द्वारा टैबलेट, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास का प्रयोग विद्यालय के अकादमिक कार्यों / शिक्षण कार्यों में ही किया जायेगा।

8. विद्यालयी शिक्षा से इतर गैर शैक्षणिक कार्यों हेतु टैबलेट, आईसीटी लैब एवं स्मार्ट क्लास का प्रयोग नही किया जायेगा।

8

7

 

6

 

5

4

 

3

 

2

 

1

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल 25 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें आज का राशि फल
मेषज़ुबान और निवेश पर काबू रखें। बाकी धन-आगमन होगा, अपनों में वृद्धि होगी। आय बढ़ सकती है, लेकिन आय के...
Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार