बलिया बीएसए ने शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयों को कुछ यूं दी दीपावली की बधाई, बोले...

बलिया बीएसए ने शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोईयों को कुछ यूं दी दीपावली की बधाई, बोले...

Ballia News : प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईयों का वेतन तथा मानदेय भुगतान कर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने खुशी जाहिर करते हुए सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दी है। कहा है कि दीपावली हमें एकता और भाईचारे का संदेश देती है, लिहाजा खुशी और उत्साह के साथ-साथ पटाखामुक्त मनाएं। 

बीएसए ने बताया कि 31 अक्टूबर को दीपावली, दो नबंवर को गोवर्धन पूजा और तीन अक्टूबर को भाई दूज व चित्रगुप्त जयंती का सार्वजनिक अवकाश है। इस कारण माह अक्टूबर का वेतन भुगतान 30 अक्टूबर तक किए जाने के संबंध में शासन से निर्देश प्राप्त हुआ था। शासन के निर्देश के क्रम में जिले के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रसोईया और संविदा कर्मियों के वेतन एवं मानदेय भुगतान को लेकर सभी ने मिलकर काम किया, जिसका परिणाम सुखद रहा। सभी का वेतन व मानदेय समय से मिल गया। 

बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी शिक्षक-कर्मचारी, शिक्षामित्र, अनुदेशक व रसोईया तथा छात्रों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें अपने जीवन में रोशनी और सकारात्मकता लाने का संदेश देती है। दीपावली का पर्व जीवन में उजाला और खुशियों का प्रतीक है। यह हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।  

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद