बलिया : सामने आई बड़ी वजह, एसएसओ पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

बलिया : सामने आई बड़ी वजह, एसएसओ पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार

बलिया : विद्युत उपकेंद्र टकरसन में शनिवार की रात नशे में धुत मिले एसएसओ (सिंगल साइन ऑन) पर बर्खास्तगी की तलवार लटकी है। एसएसओ का वीडियो वायरल व शिकायतों का संज्ञान लेते हुए अधिशासी अभियंता ने सेवा समाप्त करने का निर्देश संबंधित एजेंसी को दिया है।

बताया जा रहा है कि विद्युत उपकेंद्र टकरसन में शनिवार की रात नशे में धुत एसएसओ ने आपूर्ति बंद कर दिया था।देर रात तक बिजली गुल रहने पर परेशान गांव के लोग उपकेंद्र पर पहुंचे तो वह जमीन पर पड़ा था। गांव के लोग उसे उठाने लगे तो गाली देते हुए मारपीट करने लगा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टकरसन उपकेंद्र पर एसएसओ पद पर कौशल सिंह काफी दिनों से तैनात है। शनिवार की रात विद्युत आपूर्ति करने के लिए उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। रात में आपूर्ति ठप कर जमीन पर सो गया। काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर लोगों ने पावर हाउस का नंबर लगाया तो कोई रिसीव नहीं किया। परेशान होकर गांव के लोग वहां पहुंचे तो एसएसओ जमीन पर पड़ा था और नशे में धुत होकर अनाप-शनाप बक रहा था। इसका वीडियो बनाकर लोगों ने उच्चाधिकारियों के यहां भेज दिया। विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संबंधित एसएसओ की सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़े 21 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल

रोहित सिंह मिथिलेश

यह भी पढ़े Ballia में BLO को बैठने से रोकने पर प्रधानाचार्य को शोकॉज नोटिस, डीएम ने दिखाई सख्ती

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश