बलिया : हथियारबंद बदमाशों ने लूट ली बाइक, लेकिन...

बलिया : हथियारबंद बदमाशों ने लूट ली बाइक, लेकिन...

बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा दलन छपरा मार्ग पर नागा जी के मठिया के पास आधा दर्जन हथियारों से लैस बदमाशों ने दोकटी थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी अवध बिहारी गोड़ की मोटरसाइकिल सोमवार की देर रात उस समय लूट लिया, जब वह भीखा छपरा के अपने रिश्तेदारी से निमंत्रण करके घर लौट रहे थे। पीड़ित ने बताया कि मेरे ही गांव का एक लड़का 112 नंबर पीआरबी वैन चलाता है। जब हमारी मोटरसाइकिल लूट हुई तो मैंने उसको सूचना दी। कई लोग को उसने सूचना दिया। लोगों की घेराबंदी पर बदमाश गौ आश्रय केन्द्र  केंद्र भगवानपुर के पास मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए। ग्रामीणों के बताने पर पीड़ित अवध बिहारी गोड़ वहां पहुंच कर अपनी मोटरसाइकिल ले ली। इस घटना की सूचना बैरिया पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्र रहस्यमयी तरीके...
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम