बलिया : साल भर की मेहनत का फल लेकर भावुक माहौल में विदा हुए 5वीं के छात्र



Ballia News : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय गांधीनगर पर कक्षा 5 के छात्रों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर प्राशिसं अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप सिंह व मंत्री संजय दुबे ने किया। बच्चों को विद्यालय परिवार ने पाठ्य सामग्री व उपहार भेंट करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। वहीं, वक्ताओं ने बच्चों को प्रेरित किया कि ईमानदारी से शिक्षा प्राप्त करें, ताकि भविष्य में सफलताएं आपकी कदम चुमें।

समारोह को कमलेश मिश्रा, सुहैल अहमद, अंगद वर्मा व ब्रजेश कुमार ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर सत्य कुमार सिंह, शैलेंद्र यादव, मनोज, दीपक, अरविंद शुक्ला, नसीम खान, संजय सिंह, धीरेंद्र यादव सहित विद्यालय की रेखा शुक्ला, गौरव कुमार सिंह, मुन्नी देवी के अलावा जयप्रकाश यादव, अंकित प्रकाश यादव, राहुल यादव इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे। प्रधानाध्यापक अजीत कुमार सिंह ने सभी का आभार प्रगट किया।


Related Posts
Post Comments



Comments