बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से सहायक अध्यापक की मौत, मचा हड़कम्प

बलिया में ट्रेन की चपेट में आने से सहायक अध्यापक की मौत, मचा हड़कम्प

बलिया : फेफना-इंदारा रेलखंड पर स्थित रसड़ा रेलवे स्टेशन से सटे हिता के पुरा गांव के सामने अप साबरमती ट्रेन की चपेट में आने से एक शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर रसड़ा कोतवाली पुलिस के साथ ही आरपीएफ के जवान भी पहुंच गये। 
 
बताया जा रहा है कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेउरी निवासी बृजभूषण सिंह (38) 29 हजार जूनियर शिक्षक भर्ती में चयनित सहायक अध्यापक थे। उनकी तैनाती शिक्षा क्षेत्र चिलकहर के जूनियर हाई स्कूल मंगरौली पर थी। रसड़ा कस्बा से सटे हीता का पुरा गांव के पास सोमवार की दोपहर में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सामने आने से शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची आरपीएफ व कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
 
मृतक की पहचान उनके पाकेट से मिले आधार कार्ड, मोबाइल आदि से चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी निवासी बृजभूषण सिंह (38) पुत्र राजेंद्र सिंह के रूप में हुई। उनके पाकेट से सुसाइड नोट के साथ 320 रुपए भी बरामद होने की बात सामने आ रही है। 
 
 
रोहित सिंह मिथिलेश
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे