बलिया में एक और रोड एक्सीडेंट : काल बनीं पिकअप, मां-बेटे की मौत

बलिया में एक और रोड एक्सीडेंट : काल बनीं पिकअप, मां-बेटे की मौत

बलिया : मधुबन मार्ग पर स्थित उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अखोप चट्टी के पास शनिवार की शाम बेकाबू पिकअप बाइक को टक्कर मारने के बाद दुकान से टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक पर पीछे बैठी महिला कई फीट ऊपर उछल कर जमीन पर गिर पड़ी, जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं, बाइक चला रहे बेटे के भी प्राण पखेरू उड़ गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बता दे कि भीमपुरा थाना क्षेत्र के नरपतपुर निवासी अमरजीत चौहान (51) अपनी मां दुलारी देवी (70) को बाइक पर पीछे बैठा कर बेल्थरारोड की ओर जा रहा था। वह अखोप चट्टी स्थित हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था, तभी बेल्थरारोड की ओर से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दिया। फिर, अनियंत्रित पिकअप एक गुमटी से टकरा गई। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
बलिया : भीमपुरा थाना क्षेत्र में मोबिल ऑयल एजेंसी में काम करने वाले एक युवक की धारदार हथियार से हत्या...
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल