बलिया में अग्निदेव ने दो दर्जन परिवारों को किया बेघर

बलिया में अग्निदेव ने दो दर्जन परिवारों को किया बेघर

Ballia News : सुखपुरा थाना क्षेत्र के दुर्गीपुर गांव में मंगलवार की दोपहर आग लगने से दो दर्जन से अधिक परिवारों की लगभग तीन दर्जन झोपड़ियां जलकर राख का ढेर बन गयी। अगलगी की इस घटना में बड़ी क्षति हुई है। वहीं, एक भैस भी बुरी तरह झुलस गयी है। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दोपहर में अचानक राजेश पासवान की झोपड़ी से आग की लपटे उठी, जिसे देख लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकारल रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते रामचंद्र राजभर, रामदुलार, मनसा राजभर, राजेश पासवान, मोतीचंद राजभर, शंभू राजभर, स्वामीनाथ गोंड, शिवदेनी राजभर, रामधनी राजभर, जितेंद्र राजभर, चन्द्रमा राजभर, शुभनारायण राजभर, कमलेश, लालचंद, मुनेश्वर, छठठू, रामनाथ, मुन्ना, राधेश्याम, अंजनी, मुन्नी नाथ, कन्हैया, विरेन्द्र गोड़, अंगद राजभर, काला गोड़, शंभू राजभर की झोपड़ी भी आग की चपेट में आ गयी। इन परिवारों के घरों में रखी 10 साइकिल, गेहूं, चावल, चौकी, बर्तन, कपड़ा, बिस्तर, नकदी सहित लाखों रूपये का सामान जल कर राख हो गया। आग से राजेश पासवान की भैस भी बुरी तरह झुलस गयी। इस घटना से अग्निपीड़ित खुले आसमान के नीचे आ गये है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क