बलिया : न्याय प्रक्रिया का चलता-फिरता संस्थान थे अधिवक्ता भैया वीरेंद्र सिंह

बलिया : न्याय प्रक्रिया का चलता-फिरता संस्थान थे अधिवक्ता भैया वीरेंद्र सिंह

Ballia News : अधिवक्ता भैया वीरेंद्र सिंह की पुण्यतिथि सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायालय के क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार के सभागार में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत क्रिमिनल एन्ड रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र ने अधिवक्ता स्व. भैया वीरेंद्र सिंह के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित करने के साथ ही  दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

वक्ताओं ने स्व. भैया वीरेंद्र सिंह को न्याय प्रक्रिया का चलता-फिरता संस्थान बताया। कहा कि वे गरीबों को सस्ता न्याय दिलाने के लिए जीवन भर समर्पित रहे। उनके आदर्शो पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता अनिल कुमार मिश्र, अजय सिंह, सुशील श्रीवास्तव, मुरारी मोहन सिंह, अरविन्द कुमार, ममतेश पांडे, संजय यादव, शिव कुमार तिवारी आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। स्व. भैया वीरेंद्र सिंह के पुत्र विराट सिंह और विशाल सिंह ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया : टीचर्स सेल्फ केयर टीम (TSCT) की जिला व ब्लाक इकाइयों ने रविवार को अपराह्न संगठन को मजबूर बनाने,...
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव