बलिया की दो खबरे : दुष्कर्म के दोषी किशोर को मिली डेढ़ साल की सजा, फंदे पर झूली किशोरी

बलिया की दो खबरे : दुष्कर्म के दोषी किशोर को मिली डेढ़ साल की सजा, फंदे पर झूली किशोरी

फंदे से झूली किशोरी
Ballia News : नरही थाना क्षेत्र के पिपराकलां गांव निवासी जयराम राजभर की पुत्री रानी राजभर (17) ने फंदा बनाकर मौत को गले लगा लिया। फंदे पर बेटी का लाश देख घर-परिवार में कोहराम मच गया। घटना शनिवार देर शाम की है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया। किशोरी ने ऐसा कदम क्यों उठाया है, पुलिस जांच में जुटी है। 

दुष्कर्म के दोषी किशोर को मिली डेढ़ साल की सजा
करीब तीन साल पुराने दुष्कर्म के मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने शनिवार को एक किशोर को एक साल छह माह की सजा सुनाया। कोर्ट ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेजने का आदेश दिया। उभांव पुलिस ने 10 जुलाई 2022 को पांच साल की बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में किशोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया था कि पांच साल की बेटी को 13 साल का आरोपी अपने छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया था। विवेचना के बाद पुलिस ने आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल कर दिया था। इसकी सुनवाई किशोर न्याय बोर्ड में चल रही थी। इस प्रकरण में कोर्ट ने आरोपी को दोषसिद्ध पाते हुए सजा सुनाया।

Tags:

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल
Ballia : शिक्षा क्षेत्र बेरूआरबारी के प्राथमिक विद्यालय शिवराम पट्टी पर कार्यरत रसोइया जानकी देवी का असामयिक निधन हो गया...
Ballia News : वन विहार पोखरे में डूबने से सामाजिक वानिकी विभाग के क्षेत्र सहायक की मौत
विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर संगोष्ठी, बलिया CMO डॉ. आनंद कुमार सिंह ने दिए अहम सुझाव
बलिया में युवक पर प्राणघातक हमला, चार नामजद
बलिया के शिक्षकों ने दिया मानवीय संवेदना का परिचय, दिवंगत रसोईया के परिजन को सौंपी आर्थिक सहायता
बलिया में ‘नो आयुष्मान-नो अनाज’ व्यवस्था लागू, कार्ड बनाने में तेजी के निर्देश, डीएम ने घोषित किया डेडलाइन
Ballia News : एनजीटी के आदेश पर संयुक्त टीम ने बंद कराया यह ईंट भट्ठा