ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया के 61 छात्रों ने मारी बाजी, प्रबंधन ने किया सम्मानित

ओलंपियाड फाउंडेशन परीक्षा : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया के 61 छात्रों ने मारी बाजी, प्रबंधन ने किया सम्मानित

मझौवॉ, बलिया : मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल पचरुखिया ने एक बार फिर बेहतर शिक्षा का डंका बजाया है। जनपद के विद्यालयों में मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल का ओलंपियाड परीक्षा परिणाम शानदार है। स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन कर साइंस, मैथ, जीके ओलिंपियाड फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक प्रेम किशोर और प्रधानाचार्य सैकत घोष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। साइंस, मैथ व जीके ओलिंपियाड फाउंडेशन परीक्षा में विद्यालय के कक्षा 5 से लेकर कक्षा 10 तक के 66 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। इसमे विद्यालय के 61 छात्र छात्राओं को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्राप्त हुआ।

IMG-20240416-WA0004

जोन स्तर का गोल्ड मेडल मिलने पर प्रबंधक प्रेम किशोर ने अविनाश कुमार सिंह, अवनीश मिश्रा, खुशी पांडे, परिधि पांडे, खुशी यादव, मनीष कुमार यादव, आदित्य बड़ी, इरफान अंसारी, प्रशांत कुमार मिश्रा, प्रियांशु यादव, युग कुमार, संध्या पासवान, शिवम प्रजापति, आलोक पटेल, आशीष कुमार सिंह, विष्णु कुमार पासवान, प्रभात कुमार, प्रिंस कुमार राम, अमन कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, अंश कुमार साह, समर बहादुर चौधरी, ऋतिक पासवान, तनीषा चौधरी, तानिया सिंह, पीयूष कुमार पांडे, हरि जी सिंह, प्रदीप सिंह, प्रतिक राज सिंह, प्रांजल पांडे, कृष्ण सिंह, शिवम सिंह, रवि कुशवाहा, रश्मि मिश्रा, अनुष्का सिंह, कुमारी बबली, अश्वनी कुमार, लक्ष्मी पांडे, इशिका दुबे, गन्न्या सिंह आदि छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया। कहा कि विद्यालय से बढ़कर कोई धन और कोई मित्र नहीं होता। सभी सफल छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़े बलिया में दिनदहाड़े चाकू से गोदकर युवक की हत्या

IMG-20240416-WA0000

यह भी पढ़े Video : बलिया पुलिस ने चार बदमाशों को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, दो हत्यारोपियों के पैर में लगी गोली

सीएमडी अभिजीत किशोर ने कहा कि सम्मान समारोह शिक्षा का अंत नहीं, बल्कि शिक्षा की शुरुआत है। सम्मान हर विद्यार्थी के लिए गौरव का क्षण होता है। जीवन में सीखने की प्रक्रिया सतत बनी रहनी चाहिए। जीवन भर विद्यार्थी बने रहेंगे तो हमेशा सर्वश्रेष्ठ रहेंगे। समय के साथ खुद में बदलाव लाएं और अपने प्रयास से आसपास की दुनिया को भी सकारात्मक रूप से बदलने का प्रयास करें। इस दौरान प्रधानाचार्य सैकत घोष, रमेश सिंह, अरविंद वर्मा अविनाश शर्मा प्रदीप सिंह सूरज यादव दिनेश कुमार राजेश राणा दिनेश प्रजापति आदि अभिभावक व शिक्षक मौजूद रहे।

हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश परिषदीय स्कूलों की वार्षिक परीक्षा आज से, Ballia बीएसए ने जारी किए दिशा-निर्देश
बलिया : परिषदीय और मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा एक से 8वीं तक के छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा 16 मार्च...
16 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में नाबालिग चचेरी बहनों का अपहरण, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
बलिया की बेटी झारखण्ड में बनेगी ऑफिसर : JPCS में 127वीं रैंक हासिल कर स्वाति ने बढ़ाया बागी धरा का मान
बलिया में सास-ससुर, जेठ और जेठानी पर मुकदमा
बलिया कलेक्ट्रेट में सुधार की पहल, निरीक्षण कर डीएम ने दिए जरूरी दिशा-निर्देश
Ballia News : सामाजिक परिवर्तन के महानायक कांशीराम को समाजवादियों ने किया नमन्