डायल 112 पुलिस में शामिल हुए 15 नए वाहन : बलिया एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

डायल 112 पुलिस में शामिल हुए 15 नए वाहन : बलिया एसपी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बलिया : कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पुलिस मुख्यालय से मिले डायल 112 के वाहनों को जिले के वाहनों में शामिल किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन से नये डायल 112 के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर सड़कों के लिए रवाना किया है।

डायल 112 के नए वाहनों में 13 स्कार्पियों व 02 दो पहिया वाहन शामिल हुए, जिन्हें पुलिस अधीक्षक देव रंजन वर्मा द्वारा पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड से तैनाती थानों पर रवाना किया गया। सभी नई गाड़ियों पर तैनात समस्त कर्मचारियों को उनके कर्तव्यों, गाड़ियों के रख-रखाव व पीआरवी के रिस्पांस टाइम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये। 

इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी अनिल कुमार झा, क्षेत्राधिकारी सदर शुभ सुचित, प्रभारी यूपी 112 निरीक्षक सियाराम यादव व प्रतिसार निरीक्षक सुभाष चन्द्र यादव व अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़े UGC के नए कानून का विश्वव्यापी ब्राह्मण एकता महासंघ ने जताया विरोध, राष्ट्रपति को सौपेंगे ज्ञापन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली