Ballia News : विधायक की पहल, 17 जनवरी को शुरू होगा नेत्र परीक्षण शिविर

Ballia News : विधायक की पहल, 17 जनवरी को शुरू होगा नेत्र परीक्षण शिविर

Ballia News : बांसडीह विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन स्थानों पर विधायक केतकी सिंह की ओर से नेत्र परीक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में आंखों से कम दिखना, पानी आना, रात में कम दिखना, आंखों का लाल होना, सिर दर्द होना, आंखों का टेढ़ापन, लेन्स से छुटकारा, नासूर, पर्दा, रेटिना आदि की जांच व इलाज किया जायेगा। परीक्षण के बाद आवश्यक होने पर सर्जरी भी किया जायेगा।

विधायक केतकी सिंह ने गुरुवार को बताया कि 17 जनवरी को मनियर इंटर कालेज मनियर, 19 जनवरी को सीएचसी बड़ागांव, 21 जनवरी को पंचायत भवन सुल्तानपुर, 23 जनवरी को जत्थी बाबा स्थान सुखपुरा, 25 जनवरी को बाबा सैदनाथ मंदिर सुखपुरा, 27 जनवरी को मैरीटार गांव स्थित उनके आवास परिसर, 29 जनवरी को सीएचसी बांसडीह, 31 जनवरी को छितेश्वर नाथ मंदिर छितौनी, 2 फरवरी को मां पचरूखा देवी मंदिर गायघाट, 4 फरवरी को बड़ा पोखरा मैदान सहतवार व 6 फरवरी को रेवती इंटर कालेज रेवती में शिविर आयोजित होगा। शिविर में वाराणसी के नेत्र चिकित्सक डा प्रवीण कुमार सिंह के साथ चिकित्सकों की टीम सभी शिविर में नेत्र परीक्षण करेगी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद