फावड़े से काटकर चाचा-चाची की हत्या

फावड़े से काटकर चाचा-चाची की हत्या

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के चंदवापुर में शनिवार देर रात मामूली से विवाद पर भतीजों ने अपने चाचा-चाची को फावड़े से काटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मिलते ही पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं, डबल मर्डर से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक चंदवापुर गांव में शनिवार देर रात इंदर पुत्र रामलाल तथा उनके पुत्र सुनील, छोटु व रंजीत दीवाल पर पानी गिरने को लेकर गांव निवासी संदीप पुत्र बच्छराज की पत्नी को गाली दे रहे थे। इस दौरान घर में खाना खा रहे श्याम मनोहर (45) ने बाहर आकर महिला को गाली देने का विरोध किया। इससे आग बबूला भतीजे चाचा पर फावड़ा व लाठी डंडा लेकर टूट पड़े। शोर शराबा सुनकर श्याम मनोहर की पत्नी श्यामा देवी पहुंची और पति को बचाने का प्रयास करने लगी। इससे नाराज भतीजों ने श्याम मनोहर और श्यामा देवी पर फावड़े से ताबड़तोड हमला कर दिया। इससे श्याम मनोहर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीरावस्था में श्यामादेवी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सकों ने उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश