बलिया के इस अफसर को शासन ने किया रिटायर
On



बलिया। शासन ने लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) बलिया के अधिशासी अभियंता राम केवल प्रसाद के सेवानिवृत्त कर दिया है। हालांकि सेवानिवृत्त के बाद भी ये अपने पद पर बने रहेंगे। विधिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने लोकहित में आदेश दिया है कि रामकेवल प्रसाद (जेष्ठता क्रमांक 1923) अधिशासी अभियंता (प्रांतीय खंड) लोक निर्माण विभाग बलिया इस आदेश के जारी होने के दिनांक के अपरान्ह से सेवानिवृत्त हो जाएंगे। साथ ही 3 माह की अवधि के लिए वह उसी पद पर अपने वेतन तथा भत्ते यदि कोई हो, की धनराशि के बराबर धन के दावेदार होने के हकदार होंगे, जिस पद पर वह अपनी सेवानिवृत्ति से ठीक पूर्व पा रहे थे। यह पत्र 9 अक्टूबर को जारी है।
Tags: Ballia

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments