बलिया में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत तीन गिरफ्तार

बलिया में सेक्स रैकेट का  भंडाफोड़, संचालिका समेत तीन गिरफ्तार

बलिया। लम्बे समय से फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला व दो युवकों को गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में चालान न्यायालय दिया। सूत्रों की माने तो महिला के घर से छापेमारी कर काफी संख्या में आपत्तिजनक सामग्री बरामद किया गया है। इस धंधे से ग्रामीण पूरी तरह से परेशान थे, लेकिन महिला की दबंगई से कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं होता था। 

पुलिस ने पारसनाथ सिंह प्रभारी निरीक्षक फेफना की तहरीर पर धारा 3/5/6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम, 376 डी भादवि व 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त लक्ष्मणपुर थाना नरही तथा नवापुरा थाना रसड़ा के दो युवकों के साथ ही साथ ही सेक्स रैकेट संचालिका महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इस कार्रवाई से ग्रामीण बहुत खुश है।

Tags: Ballia

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया : बांसडीह क्षेत्र के सहपुरवा गांव निवासी पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बेरूआरबारी 50 वर्षीय अशोक यादव का शुक्रवार को...
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क
संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल