बलिया : युवाओं ने फूंका पीडब्ल्यूडी अफसर का पुतला

बलिया : युवाओं ने फूंका पीडब्ल्यूडी अफसर का पुतला


हल्दी, बलिया। क्षेत्र की जर्जर सड़कों का निर्माण व मरम्मत नहीं किए जाने से नाराज क्षेत्रीय युवाओं ने आम लोगों के सहयोग से गुरुवार को हल्दी ढाले पर पीडब्ल्यूडी अफसर का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया।

हल्दी ढाले से हल्दी गांव में जाने वाले मार्ग का पुनः निर्माण, सीताकुण्ड ढाले के नीचे पुल व बजरहां चौरास्ते तक रोड निर्माण सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी बलिया को क्षेत्रीय युवाओं ने 29 अक्टूबर को पत्रक दिया था। पत्रक के जरिये 10 दिन के अंदर निर्माण व मरम्मत कराने की मांग की थी। साथ ही अवगत कराया गया था कि अगर हम लोगों की मांग समय पर पूरी नहीं की गई तो हल्दी ढाले पर जन आंदोलन किया जायेगा। एक सप्ताह बाद भी कोई कार्यवाही नहीं होने पर आक्रोशित युवकों ने  स्थानीय डाले पर पीडब्ल्यूडी अधिकारी का पुतला दहन किया। इस मौके पर आजाद भोला पांडेय, आनंद प्रकाश पांडेय, सचिन प्रताप सिंह, आकाश दुबे पूर्व अध्यक्ष, गोलू सिंह, अंकित सिंह, पीयूष पांडेय, पवन पांडेय, गणेश यादव, विशाल प्रताप सिंह के अलावा ग्रामीण उपस्थित रहे।


आतीश उपाध्याय

Tags: Ballia

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे