बलिया में गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़कम्प

बलिया में गला रेतकर युवक की निर्मम हत्या, मचा हड़कम्प


रसड़ा, बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के नागपुर गांव में बदमाशों ने एक युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गये। घटना की जानकारी होते ही इलाके में हड़कम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दिया है। 
बताया जा रहा है कि नागपुर गांव निवासीशोएब अहमद (25) पुत्र शकील अहमद शुक्रवार की शाम को घर से निकला था। इस बीच, बदमाशों ने उसकी निर्मम हत्या लाला के ट्यूबेल के समीप गला रेतकर कर दी। देर शाम को महिलाएं शौच के लिए खेतों की तरफ गई तो उनकी नजर रक्तरंजित शव पर पड़ी। शोर सुनकर काफी भीड़ जुट गई। युवक की हत्या की सूचना मिलते ही रसड़ा कोतवाल सौरभ कुमार राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। सूत्रों की माने तो पुलिस ने एक बाइक भी बरामद की है। 


शिवानंद बागले


Tags: Ballia

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली