बलिया : कूटरचना कर स्कूल की जमीन बेचने में फंसे चार, धोखाधड़ी का केस दर्ज

बलिया : कूटरचना कर स्कूल की जमीन बेचने में फंसे चार, धोखाधड़ी का केस दर्ज


बैरिया, बलिया। डॉक्टर लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैरिया की जमीन कूटरचित कागजातों के आधार पर बेचने के आरोप में बैरिया पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ धारा 419, 420, 467, 468 व 471 भारतीय दंड विधान के तहत प्राथमिकी बैरिया दर्ज किया है।
एसएचओ संजय त्रिपाठी के अनुसार बैरिया निवासी मोतीलाल, चंद्रशेखर, चंद्र प्रकाश व अजीत पर सीजेएम बलिया के आदेश पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसएचओ के अनुसार बैरिया निवासी रामजी सिंह पूर्व प्रबंधक डॉ लोहिया उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने उक्त लोगों के विरोध में सीजेएम न्यायालय में धारा 156 (3) के तहत प्रार्थना पत्र देकर प्राथमिकी दर्ज कराने का आग्रह किया था। सीजेएम कोर्ट बलिया ने उक्त लोगों के खिलाफ बैरिया पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कराने का आदेश दिया था।इस क्रम में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। अगर आरोप सही पाया गया तो सम्बधितों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया जायेगा।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'
Tags: Ballia

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद