बलिया : Pan Card में फंसे 14 शिक्षक, BSA ने रोका वेतन ; मचा हड़कम्प

बलिया : Pan Card में फंसे 14 शिक्षक, BSA ने रोका वेतन ; मचा हड़कम्प

बलिया। शिक्षा विभाग में हर रोज कुछ न कुछ नये मामले आ ही जा रहे है। अभी 11 शिक्षकों के SAME पेन व आधार कार्ड पर अलग-अलग जनपदों में नौकरी करने की जांच चल ही रही थी, तब तक 14 और केस सामने आ गया। ये 14 शिक्षक ऐसे है, जिन्होंने नौकरी करते हुए अपना पैन कार्ड बदला है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने इन शिक्षकों का भी वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के साथ ही जबाब तलब किया है। 

बता दें कि शिक्षा निदेशक (बेसिक) ने बीएसए को पत्र के साथ 14 शिक्षकों की सूची भेजकर प्रकरण से अवगत कराया है। पैन नम्बर बदलने वाले ये सभी शिक्षक बलिया के अलग-अलग शिक्षा क्षेत्रों में तैनात है। बीएसए शिवनारायण सिंह ने बताया कि इन 14 शिक्षकों का वेतन रोक दिया गया है। साथ ही सम्बंधित से मूल शैक्षणिक (उत्तीर्ण संस्था के प्रधानाचार्य/ प्राचार्य से फोटो प्रमाणित), प्रशिक्षण एवं स्थाई निवास का पता (संबंधित थाने से प्रमाणित), पैन के संबंध में स्पष्टीकरण (खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से) एक सप्ताह के अन्दर तलब किया गया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक