बलिया : गंगा की गोद से बाहर निकला जितेन्द्र, मचा कोहराम

बलिया : गंगा की गोद से बाहर निकला जितेन्द्र, मचा कोहराम


मझौवां, बलिया। हल्दी थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के पचरुखिया घाट पर स्नान करते समय जितेंद्र कुमार यादव (22) पुत्र अवधेश यादव डूब गया। इसकी सूचना मिलते ही हल्दी थानाध्यक्ष सतेन्द्र राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। काफी तलाश के बाद युवक का शव बरामद हो सका। 

हल्दी थाना क्षेत्र के बेलहरी निवासी युवक घर से यह बोल कर निकला था कि वह गंगा नदी में स्नान करने जा रहा है। कई घंटे बीत जाने के बाद जब वापस नहीं लौटा तो घरवाले तलाश निकले। युवक का कपड़ा घाट पर ही पड़ा हुआ था। फिर, युवक के डूबने की आशंका से परिजनों ने नदी में खोज बीन शुरू कर दिया। सूचना पर हल्दी थानाध्यक्ष सत्येन्द्र राय भी पहुंच गये। 

जितेंद्र अपने तीन भाईयों में दूसरे नम्बर पर था। बड़ा भाई धर्मेंद्र 25 वर्ष का है, जबकि छोटा भाई सोनू 14 वर्ष का है। जितेंद्र से एक छोटी बहन कीर्ति 17 वर्ष की है। बहन कीर्ति दहाड़े मार-मार कर हर रो रही थी। जितेन्द्र की माता का निधन हो चुका है। जितेन्द्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।


हरेराम यादव

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा