बलिया : गोलू लापता, अपहरण की आशंका

बलिया : गोलू लापता, अपहरण की आशंका


बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के इब्राहिमाबाद नई बस्ती निवासी संतोष चौधरी का पुत्र आदित्य उर्फ गोलू (10) सोमवार को खेलते समय अचानक लापता हो गया है। अब तक उसका पता नहीं चलने से परिजनों में तरह-तरह की आशंका व्याप्त है। इस मामले में गोलू के पिता ने बैरिया थाने में तहरीर देकर अपहरण की भी आशंका जताई है।

तहरीर में बताया है कि मेरा पुत्र गांव के बाहर ईट भट्ठे के पास तीन चार बच्चो के साथ गोलू  खेल रहा था। दोपहर तक वापस घर नही लौटा तो खोजबीन शुरू हुई। उसका रंग सावला है। चेहरा गोल, लम्बाई चार फीट, सफेद रंग का शर्ट व हाफ जींस पहना है। एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच हो रही है। मुकदमा अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है।


शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक