बलिया : गुलशन के हाथ से मोबाइल झपट ले गये बाइकर्स

बलिया : गुलशन के हाथ से मोबाइल झपट ले गये बाइकर्स


मनियर, बलिया। मनियर थाना क्षेत्र में झपट मार सक्रिय है। सड़क पर मोबाइल से बात करते हुए जाने पर झपटमार मोबाइल छीन कर फरार हो जा रहे हैं। रविवार की रात करीब 9.00 बजे गुलशन यादव पुत्र बिहारी यादव (निवासी गंगापुर थाना मनियर) मनियर पेट्रोल पंप से मोबाइल से बात करते हुए वापस आ रहा था। मनियर-बलिया मार्ग पर गौरा बंगही स्थित स्व. राम नारायण सिंह कोल्ड स्टोरेज के पास मोटरसाइकिल सवार युवक उसके हाथ से मोबाइल झपट कर फरार हो गए। अभी वह कुछ समझ पाता, तब तक वे दूर निकल गये।

गुलशन कुछ दिन पहले ही मोबाइल खरीदा था। इस प्रकार की घटना से क्षेत्र में दहशत व्याप्त है। लोगों ने झपट मारों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, ताकि इस प्रकार की घटना से लोग बच सकें। आए दिन झपट मार कभी मनियर-मुड़ियारी मार्ग तो कभी खेजूरी- मनियर मार्ग तो कभी मनियर-बलिया मार्ग पर इस प्रकार की घटना को अंजाम दे रहे हैं। इससे क्षेत्रीय लोगों में भय व्याप्त है।


वीरेन्द्र सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट