बलिया के एक खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कही ये बात

बलिया के एक खण्ड शिक्षा अधिकारी ने अभिभावकों से कही ये बात


प्रिय अभिभावक
हमारा देश कोरोना ( कोविड 19 )  महामारी से जूझ रहा है। इस मुसीबत में सबसे ज्यादा बच्चे प्रभावित हो रहे है, क्योंकि वह अपने घरों में सीमित है। हमारी जिम्मेदारी है कि हम बच्चो को कोरोना से लड़ने व बचाव के तरीके बताये। साथ ही उन्हें घर में रहकर रोज कुछ नया सीखने के लिए प्रेरित करते रहे। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा दीक्षा एप पर द्वारा हजारो डिजिटल पठन-पाठन अपलोड की गयी है। आप इस एप को डाउनलोड कर पाठयपुस्तकों में दिए गए QR कोड स्कैन कर बड़े ही आसानी से वीडियो प्राप्त कर सकते है। इस प्रकार सभी विषयों की सामग्री आप अपने स्मार्ट फोन के माध्यम से बच्चो को पढ़ने के लिए उपलब्ध करा सकते है। 

हम आपसे अपील करते है कि अपने बच्चो को घर में पढ़ने के अवसर दे। उनसे चर्चा करे। उनके साथ शैक्षिक गेम जैसे पहेली आदि खेले, आलेख, सुलेख, चित्रकला संबंधी गतिविधियां कराएं। और हां... लॉक डाउन का पालन करते हुए कोरोना (कोविड 19) जैसी महामारी से लड़ने के उपाय पर चर्चा जरुर करें। आइये हम सब मिलकर कोरोना को मात दें, अपनी दिनचर्या में दीक्षा को शामिल कर बच्चो को शिक्षा दें।  

सुनील कुमार, BEO 
शिक्षा क्षेत्र : सोहांव व गड़वार, बलिया

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद