बलिया : प्रेमी संग पति पर टूट पड़ी पत्नी, दोनों गिरफ्तार

बलिया : प्रेमी संग पति पर टूट पड़ी पत्नी, दोनों गिरफ्तार


बैरिया, बलिया। इसे समय का दोष कहे या कुरीति, क्योंकि सुनने में मामला पूरी तरह अटपटा लग रहा है। लेकिन है सच। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला बाजराय गांव में प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी। घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

घटना के संदर्भ में एसएचओ संजय त्रिपाठी ने बताया कि एक 40 वर्षीया विवाहिता अपने प्रेमी राजू राम के साथ मिलकर पति नन्हक यादव की मंगलवार को लाठी-डंडे से पिटाई कर दी। उसके चिखने-चिल्लाने पर पड़ोसियों ने बीच-बचाव करने के साथ ही घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल नन्हक यादव को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा में भर्ती कराया। वहीं पीड़ित की शिकायत पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी राजू राम को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे