नहीं रहे MLC रविशंकर सिंह के पिता गिरिजा शंकर सिंह, चहुंओर शोक

नहीं रहे MLC रविशंकर सिंह के पिता गिरिजा शंकर सिंह, चहुंओर शोक


बलिया। स्थानीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र बलिया से विधान परिषद सदस्य रविशंकर सिंह 'पप्पू' के पिता व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी के भतीजा गिरिजा शंकर सिंह का निधन हो गया। उनके निधन पर समाजवादी पार्टी ने शोक व्यक्त किया है। 
पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविन्द चौधरी ने गिरिजा शंकर सिंह के निधन की खबर सुनते ही दूरभाष पर अपनी शोक सम्वेदना व्यक्त किया। कहा कि उनके निधन से मैंने अपना एक सच्चा मार्गदर्शक खोया है। सपा जिलाध्यक्ष ने कहा है कि गिरिजा शंकर सिंह हम लोगों के अभिभावक थे। समाजवादी पार्टी बलिया गतात्मा की शान्ति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करती है। जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पाण्डेय 'कान्हजी' ने कहा कि गिरिजा शंकर सिंह जी एक स्पष्ट वादी एवं निश्चल व्यक्ति थे। सत्य को बेबाकी से कहते थे। उनका जाना स्व.चंद्रशेखर जी के युग के एक मजबूत कड़ी का जाना है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव