Big Breaking : घर की राह में यमराज का तांडव, 23 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत

Big Breaking : घर की राह में यमराज का तांडव, 23 प्रवासी मजदूरों की दर्दनाक मौत


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के औरैया में गांव लौट रहे मजदूरों से साथ भीषण हादसा हुआ है। यहां दो ट्रकों की टक्कर में 23 मजदूरों की मौत हो गई है। 15 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर हुआ है। बताया जा रहा है ट्रकों में सवार मजदूर दिल्ली से गोरखपुर जा रहे थे।

देश में कोरोना संकट के चलते 24 मार्च से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन की वजह से देश में यातायात सेवाएं ठप हैं, जिसके चलते प्रवासी मजदूरों की परेशानी दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। हालात से परेशान मजदूर अब पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। इस भीषण पलायन के दौर में देश में अब तक कई मजदूर चलते-चलते रोड और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं।

बता दें कि कल उत्तर प्रदेश के जालौन में ही प्रवासी मजदूरों से भरी DCM गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि 14 मजदूर घायल हो गए थे। प्रवासी मजदूर मुंबई से लौट रहे थे। डीसीएम में 46 प्रवासी मजदूर सवार थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा