सहायक अध्यापक ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली, मौत

सहायक अध्यापक ने कनपटी से सटाकर खुद को मारी गोली, मौत

श्रावस्ती : प्राथमिक विद्यालय बेलहाघव में तैनात सहायक अध्यापक ने शनिवार दोपहर बाद कटरा स्थित अपने घर के पीछे कमरे में खुद को गोली से उड़ा दिया। पुत्र की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है।

नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी शिक्षक रनदीप सिंह (48) पुत्र राम लखन ने शनिवार को घर पर ही खुद को अवैध तमंचे से गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। शिक्षक रनदीप इकौना शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेलहा राघव में सहायक शिक्षक के रूप में तैनात थे। शनिवार सुबह वह प्रतिदिन की तरह पढ़ाने के लिए विद्यालय गए, लेकिन विद्यालय न जाकर रास्ते से ही वापस घर आ गए और कमरे में जाकर अवैध तमंचे से दाहिनी ओर कनपटी से सटाकर खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुन कर उनकी पत्नी नीलम और मां कमरे में पहुंची तो वहां फर्श पर खून से लथपथ शिक्षक का शव पड़ा था। शव देखते ही पत्नी व मां दोनों रोने चिल्लाने लगी। रोने की आवाज सुनकर आस पास के लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती के प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार टीम के साथ पहुंच गए। साथ ही फारेंसिक टीम भी पहुंची और साक्ष्य संकलित किया। बताया जा रहा है कि शिक्षक मूलरूप से अमारे भरिया गांव के रहने वाले थे, जो कटरा में घर बनाकर रह रहे थे। एक बेटा है, जो बलरामपुर में एमएलके कालेज में बीए में पढ़ाई कर रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

यह भी पढ़े टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद