दो मासूम संतानों की हत्या कर फंदे पर झूली मां, मचा हड़कंप

दो मासूम संतानों की हत्या कर फंदे पर झूली मां, मचा हड़कंप

अमेठी। शिवरतनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकहा गांव में एक महिला अपने दो बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर फंदे पर झूल गयी। मंगलवार सुबह घटना की जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी है। घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। 

कुकहा गांव निवासी धर्मराज पासी उर्फ धरमू पांच वर्ष पहले पड़ोस के रामपुर गांव निवासी शीतला देई से प्रेम विवाह किया था। वह लखनऊ में मजदूरी करता है। घर पर उसकी मां ननकाव के अलावा पत्नी तथा चार साल की पुत्री निधि व ढाई साल का पुत्र रितेश रहते थे। सोमवार रात सभी भोजन कर सोने चले गए। मंगलवार की सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला तो सास ननका ने ग्रामीणों को बताया। काफी प्रयास के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो प्रधान की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।

दरवाजा टूटते ही सभी लोग अवाक रह गये। दोनों मासूमों का खून से लथपथ शव जमीन पर पड़ा था, जबकि  शीतला देई (28) रस्सी के सहारे फंदे से लटक रही थी। दोनों बच्चों की गर्दन कटी हुई थी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष शिवरतनगंज अमरेंद्र सिंह ने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में ले लिया है। महिला का पति धर्मराज उर्फ धरमू लखनऊ में प्राइवेट काम करता है। धरमू का दूसरा भाई आशाराम भी साथ रहता है। वह भी लखनऊ में बहुत दिनों से रहता है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी Half Encounter In Ballia : बलिया पुलिस पर फायर करना बदमाश को पड़ा भारी
बलिया : गड़वार थाना और एसओजी बलिया की संयुक्त पुलिस टीम ने 25 हजारी बदमाश टेंगर नट पुत्र हरेन्द्र नट...
15 March Ka Rashifal : जानिएं कैसा रहेगा अपना Sunday
Ballia News : प्रसूता और जुड़वा नवजात की मौत मामले में डॉक्टर सहित छह पर मुकदमा
बलिया में महिला से अभद्रता, मारपीट और आभूषण छीनने पर  FIR
बलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी लापता, युवक पर अपहरण का मुकदमा
सजेंगे विद्यालय, होगा बच्चों का स्वागत : स्कूल चलो अभियान को लेकर बलिया BSA ने जारी किया विस्तृत दिशा-निर्देश
बलिया में शादी के बाद बाइक से प्रेमी संग भागी नई नवेली दुल्हन, थाने पहुंचकर बोली- 'बालिग हूं, रहूंगी तो...'