सही निकला वायरल वीडियो, प्रधानाध्यापक सस्पेंड

सही निकला वायरल वीडियो, प्रधानाध्यापक सस्पेंड


अमेठी। प्रधानाध्यापक का समय से स्कूल न पहुंचने तथा बच्चों से साफ-सफाई कराने का  वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है। निलंबित प्रधानाध्यापक को कंपोजिट स्कूल बहादुरपुर से सम्बद्घ किया गया है। मामले की जांच बहादुरपुर बीईओ को सौंपी गयी है। 
गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर भादर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल विजरा का एक वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में बच्चे हाथ में झाडू़ लिए सफाई कर रहे हैं। वहीं स्कूल में प्रधानाध्यापक के नहीं पहुंचने की बात सामने आ रही है। वीडियो में बच्चों ने स्कूल खोलने व सफाई करने की जिम्मेदारी उनके जिम्मे होने की बात कहते हुए शिक्षक के प्रतिदिन विलंब से आने की बात बताई है। बीएसए डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने प्रधानाध्यापक से फोन पर जानकारी ली तो उन्होंने सफाई कर्मी के नहीं आने की बात कही। साथ ही बच्चों द्वारा स्वयं सफाई करने की बात स्वीकार की। जांच में प्रधानाध्यापक के विलंब से आने की बात भी सिद्ध हुई। प्रधानाध्यापक की ओर से बरती जा रही लापरवाही व बच्चों से सफाई करने के आरोप में बीएसए ने प्रधानाध्यापक राजाराम यादव को निलंबित कर दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली