24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या से मचा हड़कम्प, खेत में मिला युवती का शव

24 घंटे के अंदर दूसरी हत्या से मचा हड़कम्प, खेत में मिला युवती का शव

अंबेडकरनगर। हंसवर थाना क्षेत्र में 24 घंटे के भीतर दूसरी हत्या से हड़कम्प मच गया। गुरुवार सुबह गांव के बाहर गला रेता युवती का शव मिलने से लोग दहशत में आ गये। सूचना मिलते ही पहुंची हंसवर पुलिस ने सभी विन्दुओं पर छानबीन शुरू कर दी है। 

कल्याणपुर उदनपुर गांव में गुरुवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब ग्रामीणों ने गांव निवासी संतोष मौर्य की पुत्री नीलम (24) का शव गांव के बाहर खेत में पड़ा देखा गया। मौके का हालात बता रहे थे कि युवती की हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है। पुलिस टीम परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बता दें कि एक दिन पहले बुधवार को नरकटा बैरागी निवासी संदीप यादव (25) का शव हंसवर थाना क्षेत्र के हरसम्हार गांव के निकट पाया गया था। उसकी हत्या भी धारदार हथियार से की गई थी। पुलिस अभी संदीप हत्याकांड में उलझी थी, तब तक युवती की हत्या को अंजाम दे दिया गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
बलिया : अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (एआईजेटीएफ) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी प्रमुख...
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश