दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, SOG सिपाही की मौत ; दारोगा घायल

दबिश के दौरान पिस्टल को अनलॉक करने में चली गोली, SOG सिपाही की मौत ; दारोगा घायल

UP News : उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में बुधवार देर रात गोकशों को पकड़ने के लिए दबिश देने जा रही पुलिस और एसओजी टीम के साथ बड़ी दुर्घटना हो गई। दबिश से पहले पिस्टल लोड करते वक्त एक दरोगा की पिस्टल फंस गई। उस पिस्टल को दूसरे दरोगा ने अनलॉक करने की कोशिश की तो उसमें फंसी गोली उसके पेट को चीरते हुए एसओजी कांस्टेबल के सिर में लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दरोगा का इलाज चल रहा है। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 9 जुलाई को जिले के गभाना थाना क्षेत्र में गोकशी की घटना हुई थी। इसमें शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए थाना पुलिस और एसओजी का गठन किया गया था। बुधवार रात मुखबिर द्वारा अभियुक्तों की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस और एसओजी की टीम दबिश के लिए जा रही थी। दबिश से पहले सभी अपने हथियार को लोड कर रहे थे। इसी दौरान एक दरोगा की पिस्टल फंस गई। अनलॉक न होने पर एक अन्य दरोगा ने उसे अनलॉक करने की कोशिश की, तभी गोली चली और दरोगा राजीव कुमार के पेट को चीरते हुए पास ही खड़े एसओजी सिपाही कांस्टेबल मोहम्मद याकूब के सिर में जा लगी। दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने सिपाही को मृत घोषित कर दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा
बलिया : शहर के जगदीशपुर स्थित अपूर्वा हास्पिटल में पथरी के आपरेशन के दौरान रविवार की शाम 24 वर्षीय महिला...
बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान