उस युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने, पुलिस भी हैरान

उस युवती की घिनौनी सच्चाई आई सामने, पुलिस भी हैरान

UP News : आगरा के एत्माद्दौला थाने में कटरा वजीर खां निवासी अजय तोमर दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद है। इस बीच, पुलिस विवेचना में मामला हनी ट्रैप का निकला है। वसूली के लिए एक युवती ने पूरी कहानी बनाई थी। कोर्ट में बयान से पहले युवक के परिजन से रुपयों की मांग की गई। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस से जुड़ीं दो युवतियों को दिल्ली से पकड़ा है, जबकि आगरा की रहने वाली एक युवती की तलाश जारी रही है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, फिरोजाबाद निवासी एक युवती 9 अक्तूबर को एत्माद्दौला थाने पहुंची और आरोप लगाया कि अजय तोमर ने घर में काम करने बुलाया था। बाद में बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी अजय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के परिजन पुलिस अधिकारियों से मिलकर कुछ कॉल रिकार्डिंग दी और बेटे को साजिश के तहत फंसाने की बात कही।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय के मुताबिक, युवक के घरवाले उनसे मिले थे। बताया कि कुछ लोग 15 लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। अब 5 लाख की मांग कर रहे हैं। बोल रहे हैं कि रुपये मिलते ही समझौता हो जाएगा। कोर्ट में बयान से आरोपी छूट जाएगा। परिजनों की बात और रिकार्डिंग सुन छानबीन की गई। सामने आया कि जिस युवती ने मुकदमा दर्ज कराया, वह फिरोजाबाद की रहने वाली नहीं है। उसका नाम भी कुछ और है।

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

वह दिल्ली की रहने वाली शाइस्ता परवीन है। ट्रांसपोर्ट नगर निवासी तनु अजय को पहले से जानती थी। तनु की मुलाकात शाइस्ता परवीन और ज्योति से हुई। ज्योति ने पूरा प्लान बनाया। उसने अजय की पहचान शाइस्ता से करा दी। मामले में अजय के परिजनों को बुधवार को दीवानी बुलाया था। पुलिस युवतियों के बयान दर्ज करने की बोलकर सोनी उर्फ शाइस्ता और ज्योति को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की तो हकीकत सामने आ गई। दुष्कर्म के मुकदमे में युवती और उसकी सहेली को जेल भेजा जाएगा। तनु की तलाश की जा रही है। एक और नाम सामने आया है। वह मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस पर दबाव बना रहा था।

यह भी पढ़े बलिया में बाइक समेत नहर में गिरने से युवक की मौत, एक साल पहले हुई थी शादी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा