दुनिया भर से पहुंची मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड की 34 सुंदरियों ने किया ताज का दीदार

दुनिया भर से पहुंची मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड की 34 सुंदरियों ने किया ताज का दीदार

आगरा। दुनिया के 34 विभिन्न देशों की सुंदरियों ने एक साथ ताजमहल का दीदार किया। एक ओर ताजमहल का संगमरमरी हुस्न तो दूसरी ओर दुनिया के 34 विभिन्न देशाें की सुंदरियां। ताजमहल देखने पहुंचे पर्यटक एक बार को तो भ्रमित ही हो गए। समझ ही नहीं आया कि शाहजहां के ख्वाब की तामीर ताजमहल को देखें या दुनिया भर से पहुंची खूबसूरत बालाओं को। ताजमहल के दीदार के साथ दुनिया के 34 देशाें की सुुंदरियों ने फोटोशूट भी कराया। ये सभी सुंदरियां मिस सुपर मॉडल वर्ल्ड वाइड 2022 कॉन्टेस्ट की प्रतिभागी थीं। उनके साथ भारतीय सुुंदरी सोनिया मंसूर भी शामिल थीं।

मिस सुपर माडल वर्ल्ड वाइड 2022 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वालीं सोनिया मंसूर

बेलारस, भूटान, इस्टोनिया, रूस, फिनलैंड, फ्रांस, इंडोनेशिया, कजाकिस्तान, श्रीलंका, थाइलैंड, मयांमार, नीदरलैंड, बांग्लादेश, फिलीपिंस आदि देशाें की प्रतिभागी सुंदरियों ने ताजमहल पर फोटोशूट कराया। प्रतिभागी आगरा दिल्ली में हुए राउंड के बाद यहां पहुंचीं। कॉन्टेस्ट का फिनाले जयपुर में होना है। फिनाले से पहले प्रतिभागियों ने ताजमहल में फोटोशूट कराया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार बलिया में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, पांच पर मुकदमा, चार गिरफ्तार
बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के गंगा उस पार भुआल छपरा-नौरंगा गांव में मंगलवार की सुबह 35 वर्षीय अशोक ठाकुर...
बलिया में उलझी मां-बेटे की मौत की गुत्थी : जिस पर लगा था जलाने का का आरोप, उसका पोखरे में मिला शव
हरीश राणा इच्छामृत्यु के लिए दिल्ली एम्स शिफ्ट : 'जाओ हरीश, वक्त आ गया है', विदाई से पहले बहन ने दी जिंदगी का सबक ; रो पड़ा हर दिल
17 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना मंगलवार, पढ़ें आज का राशिफल
प्यार के लिए उजाड़ा 'सिंदूर' : प्रेमी से दूरी बर्दाश्त नहीं कर सकी पत्नी, करा दी पति की हत्या
Ballia News : किशोरी गायब, सहेली समेत चार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा
Ballia News : आज नौ घंटे बाधित रहेगी यहां की बिजली