'आप भले ही मुझे संस्पेंड कर दो, मैं उस स्कूल पर वापस नहीं जाऊंगी'

'आप भले ही मुझे संस्पेंड कर दो, मैं उस स्कूल पर वापस नहीं जाऊंगी'


आगरा। अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली की वजह से न्याय न मिलता देख एक शिक्षिका स्पष्ट बोल दी 'आप मुझे भले ही संस्पेंड कर दो, मैं उस स्कूल पर वापस नहीं जाऊंगी।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, करीब दो साल से अंग्रेजी माध्यम प्राथमिक विद्यालय बरौली अहीर नौफरी में दो शिक्षिका कामिनी शर्मा व मीना कुमारी में विवाद चल रहा था।

मीना ने स्कूल प्रभारी कामिनी शर्मा पर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया था। मीना ने अधिकारियों से फरियाद की, ताकि उसे उस स्कूल से हटा दिया जाय। लेकिन सफलता नही मिली। इसी भागदौड़ में 2019 में उसका गर्भपात हो गया। इसके बाद वह कोर्ट पहुंची। कोर्ट ने स्थानांतरण व मूल विद्यालय ज्वाइन कराने के आदेश दिए।

BSA राजीव कुमार यादव ने मीना का स्थानांतरण न कर मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया, लेकिन मीना ने ऐसा नहीं किया। आदेशों की अवहेलना पर बीएसए ने मीना को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, स्कूल प्रभारी कामिनी शर्मा को भी संस्पेंड किया गया है। इन पर भी आदेशों की अवहेलना का आरोप है।  

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार