रेलवे के वेटिंग रूम में गूंजी किलकारी

रेलवे के वेटिंग रूम में गूंजी किलकारी



आगरा। महिला के गर्भ में 9 माह का बच्चा पल पल रहा था। लेकिन लॉकडाउन में रोजी रोटी छिनी तो उसे मजबूरन अपने घर की तरफ निकलना पड़ा। आगरा पहुंचते पहुंचते प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए आरपीएफ को सूचना दी। उसे आगरा फोर्ट पर उतारा गया। जहां सुरक्षित प्रसव हुआ। जच्चा-बच्चा स्वस्थ्य हैं। उन्हें एहतियातन एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। महिला के खाने पीने की व्यवस्था रेलवे प्रशासन ने कराई है।

आगरा रेलवे मंडल के पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि, गुरुवार सुबह अहमदाबाद से कानपुर जा रही श्रमिक स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन (गाड़ी संख्या- 09169) आगरा फोर्ट से होकर गुजर रही थी। तभी सूचना मिली कि, ट्रेन में सफर कर रही गर्भवती महिला मंजू देवी पत्नी आनंद कुमार को प्रसव पीड़ा तेज हो गई। ऐसी स्थिति में उसका किसी अस्पताल में पहुंच पाना संभव नहीं था। इसलिए उसे स्टेशन पर उतार लिया गया।

महिला को वेटिंग रूम में ले जाया गया, जहां रेलवे डॉक्टर की देखरेख में महिला की डिलीवरी की गई। महिला ने बालिका को जन्म दिया। महिला और बच्चा सुरक्षित हैं। अब इनको आगरा एसएन हॉस्पिटल पहुंचाया गया, महिला को खाने पीने की सामग्री उपलब्ध कराई गई। मेडिकल टीम के साथ मंडल वाणिज्य निरीक्षक आगरा फोर्ट घमश्याम मीना व आरपीएफ इंस्पेक्टर यादव उपस्थित रहे। पति आनंद ने रेलवे स्टॉफ का आभार जताया। उन्होंने कहा- इस संंकट काल में रेलवे ने पूरा सहयोग दिया। ये दिन कभी नहीं भूल पाऊंगा।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा