मिट्टी का टीला ढ़हने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

मिट्टी का टीला ढ़हने से दो महिलाओं समेत तीन की मौत

UP News : सोनभद्र से दुःखद खबर आई है। अनपरा थाना क्षेत्र के झिंगुरदह हनुमान मंदिर के पास शनिवार को मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाओं समेत चार मजदूर दब गए। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक को सुर​क्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घर की पोताई के लिए मिट्टी निकाल रहे थे।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया। वहीं, घायल को डिबुलगंज संयुक्त ​चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर ग्राम पंचायत के अलग-अलग टोलों से 10-12 लोग पिकअप पर सवार होकर मिट्टी निकालने झिंगुरदह गए थे। वहां हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी के नीचे से सभी कुदाल व फावड़ा की मदद से मिट्टी निकालकर बोरे में भर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। मदरहा टोला निवासी ​शिवकुमारी उर्फ लोली (35) पत्नी अमेरिका गुर्जर, रामसूरत भारती (35) पुत्र रामप्यारे, रामेश्वरी देवी (50) पत्नी रामकेश्वर भारती और सागरदह टोला निवासी रामजतन गुर्जर (50) पुत्र रामदुलार इसमें दब गए। चीख-पुकार सुनकर साथ आए अन्य लोग उस ओर दौड़े। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से रामजतन को सुर​क्षित बाहर निकाला। रामजतन का सिर बाहर था, जबकि शरीर अंदर दबा था। उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जेसीबी की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी ​थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले... नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
Sarke Chunar Teri Sarke Song Controversy : इस साल 30 अप्रैल, 2026 को ध्रुव सरजा, संजय दत्त और नोरा फतेही...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें
प्रदेश सरकार का 9 वर्ष : बलिया में नौ दिवसीय मेला शुरू
Ballia News : किसान दिवस में उठीं बिजली, नलकूप और मुआवजे की समस्याएं
बलिया में मनी सेनानी व पूर्व विधायक की पुण्यतिथि : जनता ने अस्वीकार किया है, इसलिए नहीं लूंगा एमएलसी पद