आया... शादी रचाया और बाइक से दुल्हन लेकर लौट गया दूल्हा

आया... शादी रचाया और बाइक से दुल्हन लेकर लौट गया दूल्हा


उज्जैन। लॉकडाउन में रविवार को अनोखी शादी हुई। उज्जैन के महालक्ष्मीनगर का युवक बिना बैंडबाजा व बरात के अकेला बाइक पर ब्याह रचाने इंदौर पहुंचा। शादी में लड़के वालों की तरफ से कोई नहीं था। लड़की के घरवालों में माता-पिता समेत पांच लोग थे। घर पर ही शादी की रस्म पूरी हुई पर अनुमति नहीं होने से पंडित भी उपलब्ध नहीं हो सके। परिचित पंडित ने मोबाइल पर ऑनलाइन मंत्रोच्चार कर फेरे करवाए।

उज्जैन के महालक्ष्मीनगर निवासी दीपक पिता श्यामलाल जाट की रविवार को इंदौर के गौरीनगर में रहने वाली मोनिका के साथ शादी हुई। दीपक ने बताया भोपाल से उसे दो बार प्रयास करने के बाद अकेले जाने की परमिशन मिली। वह भी सिर्फ छह घंटे की थी। इसलिए सुबह पांच बजे बाइक लेकर घर से रवाना होकर 6.30 बजे इंदौर गौरीनगर पहुंचा। यहां सास-ससुर व साली ने तिलक लगाकर अगवानी की। इसके बाद उज्जैन निवासी पं. राहुल व्यास ने वीडियो कॉलिंग पर ऑनलाइन मंत्रोच्चार से विवाह की सभी रस्म पूरी कराई। फेरे होने के बाद विदाई होते ही दुल्हन को लेकर सुबह 11.30 उज्जैन भी आ गया। यहां घर से पहले अस्पताल गया व दोनों ने अपना परीक्षण कराया इसके बाद घर पर पहुंचे।

सोचा था शादी तक तो लॉकडाउन खत्म हो जाएगा

दीपक जाट ने बताया वह बिल्डिंग मटेरियल का कारोबार करता है। लॉकडाउन के पहले ही शादी का लग्न ले चुके थे। इंदौर रोड का मैरिज गार्डन से लेकर डीजे तक बुक था। पत्रिका बांट चुके थे सोचा था कि लॉकडाउन खत्म हो जाएगा लेकिन तीन मई तक बढ़ने से सब गड़बड़ हो गई। मैंने दो बार ऑनलाइन फार्म भरा जब जाकर प्रशासन ने अकेले इंदौर जाकर शादी करने की अनुमति दी। बाइक से अकेला गया व वहां से शादी कर दूल्हन को बैठाकर लाया।

पुलिसकर्मी चौंके, फिर...

निनौरा नाके पर नानाखेड़ा थाना एसआई विकास देवड़ा ने दूल्हा-दुल्हन को रोका। अनुमति चैक की व पूरी कहानी सुनने के बाद पुलिसकर्मी हंसे और दूल्हा-दुल्हन के साथ फोटो खिंचवाते हुए बोले- लॉकडाउन में सोशल डिस्टेसिंग के पालन का ध्यान रखना।


Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद