ऐसे करे शनिदेव को प्रसन्न, सब दुःखों का हो जाएगा नाश, जानिए बलिया के ज्योतिषाचार्य से उपाय

ऐसे करे शनिदेव को प्रसन्न, सब दुःखों का हो जाएगा नाश, जानिए बलिया के ज्योतिषाचार्य से उपाय

बलिया : न्याय के देवता और कर्म फल के दाता शनि देव की जयंती ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि 6 जून गुरुवार को मनाई जा रही है। इस दिन शनि देव के निमित्त व्रत करना चाहिए। इस व्रत के पुण्य प्रताप से साधक के जीवन में व्याप्त सभी प्रकार के दुख और संकट दूर हो जाते हैं।

जिले के थम्हनपुरा निवासी ज्योतिषाचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि शनि देव से जुड़ी चीजों का यथासंभव दान करना चाहिए, जैसे काली चप्पल, काला छाता, काली उड़द दाल, काले तिल, काले कपड़े।साधक को शनिदेव की पूजा करते समय कभी उनकी आंखों में नहीं देखना चाहिए, अन्यथा व्यक्ति वक्री दृष्टि से पीड़ित हो सकता है। अतः इनकी पूजा करते समय हमेशा अपनी नजर उनके पैरों पर ही रखना चाहिए।

शनि के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए हनुमान जी की आराधना के साथ हनुमान चालीसा का पाठ, सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए। शनि बाधा को दूर करने के लिए गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए। साढ़ेसाती और शनि की ढैय्या से मुक्ति पाने के लिए छाया दान करना चाहिए अर्थात लोहे के कटोरे में सरसों का तेल डालकर उसमें अपनी छवि देखकर उस तेल और कटोरे को शनि मंदिर में दे देना चाहिए। शनिदेव को शीघ्रता से प्रसन्न करने के लिए इनके आराध्य भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना करके मोरपंख व बांसुरी अर्पित करना चाहिए। पितृ दोष से मुक्ति के लिए इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करना चाहिए।

Dr Akhilesh Upadhyay

Tags:

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस 10, 14 और 17 दिसम्बर को बदले रूट से चलेगी कोलकाता-गोरखपुर एक्सप्रेस
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा वाराणसी मण्डल के अन्तर्गत मऊ-पिपरीडीह-दुल्लहपुर एवं मऊ-खुरहट खण्ड के मध्य में पैच दोहरीकरण की कमीशनिंग...
आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज