दिल दहलाने वाली घटना : पटरे से पीटकर अधेड़ की हत्या, ग्रामीणों ने हमलावर को धुना

दिल दहलाने वाली घटना : पटरे से पीटकर अधेड़ की हत्या, ग्रामीणों ने हमलावर को धुना

सुल्तानपुर। कुड़वार थाना क्षेत्र के गजेंहडी गांव में शुक्रवार की सुबह मामूली बात पर एक युवक ने पटरे से पीटकर अधेड़ की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने हमलावर को पकड़कर जमकर धुनाई की। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। 

शुक्रवार सुबह गांव के पुरवे पूरे शिवदयाल निवासी युवक अरविंद मिश्रा ने किसी बात पर गांव के ही मो. जमाल की फट्टे और पटरे से जमकर पिटाई कर दी। घायल जमाल को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। उधर, हमलावर अरविंद मिश्र को भी ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई की। कुड़वार पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से हमलावर को कब्जे में लेकर अस्पताल में भर्ती कराया। कुड़वार थानाध्यक्ष शिवम कुमार मिश्र ने बताया कि हत्यारोपी अरविंद कुमार मिश्र हिरासत में है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस सतर्क है। पुलिस ने जमाल की बाइक को भी कब्जे में लिया। हत्या में प्रयुक्त पटरा भी पुलिस के कब्जे में है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली