पुरानी रंजिश में प्रधान के करीबी को मारी गोली, हालत गंभीर

पुरानी रंजिश में प्रधान के करीबी को मारी गोली, हालत गंभीर


सुलतानपुर। कोतवाली देहात थानाक्षेत्र के सराय अचल गांव में रविवार दिनदहाड़े बदमाशों ने पुरानी रंजिश में प्रधान पक्ष के एक युवक पर ताबड़तोड़ फायर कर घायल कर दिया। गोली चलाने के बाद बदमाश असलहा लहराते फरार हो गये। गोली चलने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्रधान प्रतिनिधि के करीबी मित्र विनोद यादव उर्फ टन्ने यादव रविवार की दोपहर गांव में स्थित दुकान पर कुछ सामान लेने गया था। यहां पर पहले से घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान दो गोली विनोद को लगी, जिससे वह गंभीर रूप में घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। सूचना पर मौके पर क्षेत्राधिकारी लंभुआ विजय मल सिंह यादव समेत भारी पुलिस बल गांव में पहुंच गया।






Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर