प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रेता था शिक्षक पति का गला, दोनों गिरफ्तार

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रेता था शिक्षक पति का गला, दोनों गिरफ्तार


सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली पुलिस ने राजकीय पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर की हत्या का राज पुलिस ने खोल दिया है। पुलिस ने न सिर्फ असिस्टेंट प्रोफेसर की पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार किया है, बल्कि हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में मामले का राजफाश किया। बताया कि 09 नवंबर की रात मलदेवा गांव में किराए की मकान में रह रहे भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. जगजीत सिंह की हत्या संदिग्ध हाल में धारदार हथियार से कर दी गई थी। मामले के अनावरण के लिए एएसपी आपरेशन राजीव कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी दुद्धी रामआशीष यादव के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक दुद्धी एवं क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम गठित की गयी थी। टीम ने सर्विलांस के आधार पर घटना में संलिप्त मृतक की पत्नी अलका सिंह (निवासी भदियापुर पोस्ट धाता जिला फतेहपुर, वर्तमान पता मोहल्ला मलदेवा डीसीएफ कालोनी थाना दुद्धी सोनभद्र) को रविवार की सुबह व उसके प्रेमी हेमचंद (निवासी जमुई बाजार थाना मड़िहान, मीरजापुर) को शनिवार की रात गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया। मृतक की पत्नी अलका सिंह ने बताया कि मेरे पति कई लोगों से नौकरी दिलवाने के नाम पर पैसा लिए थे। इस वजह से उनके ऊपर काफी कर्ज हो गया था। उनके वेतन का लगभग आधे से ज्यादा पैसा उधार चुकाने में चला जाता था। घर की स्थिति काफी खराब हो गई थी। वह शराब का भी सेवन करते थे और मुझे मारते-पीटते थे। इससे तंग आ गई थी। हेमचंद का मेरे घर पर आना जाना रहता था। इसी बीच उसके संबंध पिछले कुछ वर्षों से मेरे साथ पति-पत्नी की तरह हो गए थे। हम दोनों ने मिलकर ही रात में उनकी हत्या कर दी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
बलिया : हिंदू धर्म में सूर्य देव और छठी मैय्या की उपासना का पावन पर्व छठ अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता...
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद