लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ बीएसए की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कम्प

लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ बीएसए की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कम्प



सोनभद्र। दायित्व निर्वहन में लापरवाही मिलने पर बीएसए ने 9 अध्यापकों को सस्पेंड करने के साथ ही दो दर्जन शिक्षकों शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों का वेतन रोक दिया। बीएसए की इस कार्रवाई से विभागीय गलियारे में हड़कम्प मच गया है। वहीं, बीएसए ने कहा है कि पढ़ाई व ड्यूटी के प्रति लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।

डॉ. गोरखनाथ पटेल ने म्योरपुर शिक्षा क्षेत्र के न्याय पंचायत बेलहत्थी व कुलडोमरी में परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया था। शनिवार को हुए इस निरीक्षण में उप्रावि मकरा की सअ रीना गुप्ता, नूतन सिंह, रेखा कुमारी व अनुदेशक रामानुज पाठक, सीमा भारती अनुपस्थित मिले। उप्रावि बेनादह, प्रावि बेनादह, उप्रावि पाटी, प्रावि बियहवा, उप्रावि बियहवा निरीक्षण में बंद मिला। बीएसए ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए  कमला सिंह, तारामती, रोहित यादव, इंस्पेक्टर वैश, एकता कृति, यशपाल सिंह, प्रदीप कुमार सिंह, आराधना वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं, शिक्षामित्र अरुण कुमार, लल्ला कुमार, संजीव कुमार व आनंद कुमार का मानदेय रोक दिया गया। उप्रावि बड़हरा के सअ संजय कुमार, आराधना शर्मा का वेतन अवरुद्ध किया गया। सअ चिराग माटा 9 जून से लगातार अनुपस्थित मिले, लिहाजा उन्हें भी सस्पेंड कर दिया गया। खुजरा की सअ रेनू यादव व रंगनाथ मिश्रा, अनुदेशक अनिमेष कुमार पांडे, विनय कुमार यादव, देवव्रत चतुर्वेदी का वेतन रोका गया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
बलिया : कानपुर में एक अधूरी प्रेम कहानी ने ऐसा मोड़ लिया, जिसने हर किसी को झकझोंर दिया। प्रेमिका की...
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व