कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों की मौत

कार ने मारी टक्कर, बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों की मौत

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत सोन नदी पुल पर मंगलवार को तड़के अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार दो होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। वहीं, कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।उधर, हादसे की सूचना मिलते ही दोनों होमगार्ड जवानों के परिवार में काेहराम मच गया।

बताया जा रहा है कि चोपन थाना क्षेत्र के महुआव मारकुंडी निवासी दीनानाथ (40) पुत्र आदित्य राम व कोटिया अदलगंज निवासी लालमणि (45) पुत्र रामदास बतौर होमगार्ड तैनात थे। दोनों जवान ओबरा से ड्यूटी कर मंगलवार की भोर में एक ही बाइक से लौट रहे थे। चोपन सोन नदी पुल पर इनकी बाइक में पीछे से टक्कर मारते हुए तेज रफ्तार कार खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे बाइक सवार दोनों होमगार्ड की मौत हो गयी। घटना के बाद कार सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया हैै। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक