बउली में डूबने से सगे भाईयों की मौत, मचा कोहराम

बउली में डूबने से सगे भाईयों की मौत, मचा कोहराम


सोनभद्र। गुरुवार की सुबह में बाउली में डूबने से दो सगे भाईयों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बभनी थाना क्षेत्र के जौराही गांव में गुरुवार सुबह करीब ग्यारह बजे दोनो भाई घर से पचास मीटर दूर स्थित बाउली में डूब गए। परिजन दोनों मासूमों को बाउली से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी ले गए। वहां चिकित्सा अधीक्षक डॉ गिरधारी लाल ने बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के जौराही निवासी धूरूज लाल के पुत्र राजू (8) और राज लाल (5) घर से पचास मीटर दूर खेलते-खेलते बाउली के पास चले गए। वहां दोनों भाई फिसल कर बाउली में चले गए। जब दोनों बच्चे डूबने लगे तो वहीं पास में मौजूद गांव के ही एक लड़के ने देख लिया और दौड़कर जाकर परिजनों को बताया। परिजन दौड़कर बावली के पास गये तो दोनों बच्चे पानी के अंदर चले गए थे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली