शादी से एक सप्ताह पहले ही किसी और की हो गई सुमन

शादी से एक सप्ताह पहले ही किसी और की हो गई सुमन


सिवान। सिवान जिले में एक उप मुखिया ने एक ऐसी लड़की से शादी की है, जिसके घर अगले सप्ताह ही किसी और की बरात आनी थी। मामला हथौड़ा पंचायत के उप मुखिया चंदन यादव से जुड़ा हुआ है। 

लड़की अपनी शादी के चंद दिन पहले ही गांव के बाहर नहर पर उप मुखिया से मिलने गई थी। इसी दौरान गांव के कुछ लड़कों ने उन्हें देख लिया। फिर क्या था, पूरा मामला ही बदल गया। लड़कों ने दोनों को देखा तो लड़की के परिजनों को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही सुमन की मां मौके पर पहुंच गईं। परिवार और गांव के सामने भेद खुला तो सुमन और चंदन ने साफ तौर पर कह दिया कि वे शादी करके ही मानेंगे। 

दोनों की जिद देख लड़की के परिवार ने शादी की मंजूरी दे दी। उधर उपमुखिया के परिजन से भी सुमन के परिवार और गांव के सरपंच ने तुरंत फोन लगाकर बात की। दोनों के परिवार की सहमति के बाद गांव में शिव मंदिर में उनकी शादी करा दी गई। शादी के बाद चंदन अपनी दुल्हन को बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गये। चर्चा है कि सुमन की शादी कहीं और तय थी। एक मई को तिलक एवं चार मई को शादी की तिथि निर्धारित थी।

Tags: Siwan

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल 23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
मेषधनागमन होगा। जुबान पर काबू रखना और निवेश अभी मत करना। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम चल रहा है। प्रेम और संतान...
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश