सहारनपुर व दिल्ली-यूपी बार्डर पर मजदूरों का हंगामा, कर रहे यह मांग

सहारनपुर व दिल्ली-यूपी बार्डर पर मजदूरों का हंगामा, कर रहे यह मांग


सहारनपुर। सहारनपुर व दिल्ली- यूपी बार्डर पर कामगार मजदूरों ने हंगामा कर दिया है। सहारनपुर में प्रवासी मजदूरों का नेशनल हाइवे पर हंगामा को देख प्रशासनिक अधिकारियों ने सूझबूझ से रोडवेज की लगभग 46 बसों का इंतजाम किया। ये बसें मजदूरों को लेकर चंदौली और गोरखपुर के रास्ते बिहार बॉर्डर तक छोड़ेगी। फैमली वालो को सबसे पहले बसों में बैठाया जा रहा है।
  
औरैया में हुए भीषण सड़क हादसे के एक दिन बाद अब दिल्ली-यूपी बार्डर पर गाजीपुर के पास हजारों कामगार अपने घरों की ओर जोन के लिए एकत्र हो गए हैं। बार्डर के अलावा सहारनपुर के पास सीमा पर भी हजारों मजदूर एकत्र हो गए हैं। ये लोग लगातार हंगामा कर रहे हैं। घर जाने देने की मांग कर रहे हैं। दरअसल यूपी सरकार ने औरैया हादसे के बाद ही सभी सीमावर्ती जिलों के डीएम और एसएसपी को निर्देश दिया था कि किसी भी सूरत में बाहर से कोई भी निजी वाहन से यूपी की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा। मजूदरों को घर भेजने के लिए सरकार की ओर से इन जिलों में बसों का इंतजाम किए जाने का निर्देश दिया गया था।

दिल्ली-यूपी बार्डर के पास गाजीपुर में रविवार सुबह हजारों लोग एकत्र हो गए। लोग अपने घर भेजे जाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल प्रशासन ने बाहर से आ रहे सभी प्रकार के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। जो पैदल आ रहे हैं उन्हें भी यूपी की सीमा में प्रवेश की इजाजत नहीं दी जा रही है।


रवीन्द्र तिवारी



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव
वाराणसी : रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए मैहर स्टेशन पर नवरात्रि मेला के अवसर 19.03.2026 से 01.04.2026...
बलिया डीएम की इस महत्वपूर्ण बैठक में अनुपस्थित रहे तीन अफसर, स्पष्टीकरण तलब
बलिया में गौशाला से चोरी का पम्पिंग सेट बरामद, तीन गिरफ्तार
नोरा फतेही और संजय दत्त के इस गाने पर लिरिक्स राइटर ने मांगी माफी, बोले...
पालकी से आकर हाथी से लौटेंगी देवी दुर्गा मां : आचार्य विकास ओझा
19 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Chaitra Navratri 2026 : 19 मार्च यानि आज से शुरू हो चैत्र नवरात्रि, जानें खास बातें