पत्नी के प्रेमी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, बोला- मार दिया उसको

पत्नी के प्रेमी की हत्या कर थाने पहुंचा युवक, बोला- मार दिया उसको

सहारनपुर। देहात कोतवाली क्षेत्र के पिंजोरा गांव में सोमवार की रात एक युवक न सिर्फ अपनी पत्नी के प्रेमी की हत्या कर दी, बल्कि हाथ में चाकू लेकर देहात कोतवाली की बजाय कुतुबशेर थाने में पहुंच गया। वहां पुलिसकर्मियों से बताया कि वह हत्या करके आया है।  

पुलिसकर्मियों ने छानबीन की तो पता चला कि मामला देहात कोतवाली क्षेत्र का है। फिर हत्यारोपित को देहात कोतवाली में भेज दिया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हत्यारोपी ने एक युवक की गर्दन काटी थी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस ने हत्यारोपी पिंजौरा गांव निवासी मोबिन पुत्र मंजूरा को गिरफ्तार कर लिया। 

चर्चा है कि मेहनत मजदूरी करने वाले मोबिन की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए उसकी पत्नी गांव के ही कय्यूम (30) पुत्र शकील से कभी-कभार मदद ले लिया करती थी। इसी दौरान मोबीन की पत्नी के कय्यूम से अवैध संबंध हो गए थे। इसकी जानकारी मोबिन को हो गयी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मोबिन ने थाने में पूछताछ के दौरान बताया कि उसने कय्यूम को कई बार समझाया था, लेकिन वह नहीं माना और उसके घर आना जाना जारी रखा था।

बताया कि सोमवार की देर रात वह काम से लौटा तो कय्यूम उसके घर पर ही था। फिर, दोनों के बीच मोबिन की पत्नी को लेकर झगड़ा हुआ और मोबिन ने घर में ही रखा चाकू उठाकर कय्यूम की गर्दन पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और वह चाकू के साथ कुतुबशेर थाने में पहुंच गया।


रवीन्द्र तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया : रेवती स्थित मनःस्थली एजुकेशन सेन्टर (Manasthali Education Centre-Reoti) में वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह (Anual Result Day Celeration) का...
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित