रामायण : ‘सीता’, दीपिका चिखलिया ने शेयर की यह फोटो

रामायण : ‘सीता’, दीपिका चिखलिया ने शेयर की यह फोटो


नई दिल्ली। लॉकडाउन के बीच रामानंद सागर की ‘रामायण’ को खूब पसंद किया जा रहा है। जैसे तरह पुराने दौर में इसे दर्शकों का प्यार मिला था, उसी तरह इस समय भी देखने को मिल रहा है। दूरदर्शन की टीआरपी में भी उछाल आया है। दर्शक अपनी खुशी को जाहिर करने के लिए ट्विटर पर मीम्स शेयर कर रहे हैं। 



अब ‘रामायण’ की ‘सीता’ ने दर्शकों को एक और सरप्राइज दिया है। दरअसल, दीपिका चिखलिया ने दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई थी। दीपिका ने सोशल मीडिया पर ‘रामायण’ की पूरी कास्ट की एक फोटो शेयर की है। यह जमकर वायरल हो रही है। फोटो में आप देख सकते हैं कि सभी किरदार अपने निभाए गए रोल में ड्रेसअप हुए हैं। 

दीपिक लिखती हैं कि यह एक ऐसी अनदेखी फोटो है, जिसमें ‘रामायण’ के हर किरदार और क्रू मेंबर को देखा जा सकता है। सागर साहब अपने बेटे के साथ, कैमरा टीम और निर्देशकों की टीम देखिए एक साथ है। इसके साथ ही ‘रावण’ भी फोटो में नजर आ रहे हैं। जब हम पुरानी फोटो देखते हैं तभी अहसास होता है कि हम क्या पीछे छोड़ आए हैं। इनमें से कई लोग अब हमारे बीच नहीं रहे हैं।

आपको बता दें कि ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी ने एक दिन पहले यह फोटो शेयर की थी। इसके साथ ही उन्होंने अरुण गोविल (राम) और दीपिका चिखलिया (सीता) के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी और फैन्स को बताया था कि यह फोटो बुक लॉन्च (रामानंद सागर की जिंदगी पर आधारित) के समय की है। 
Tags: Ramayan

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह बलिया में महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार : 51 हजार रुपये दान के साथ युवा टीम ने दिखाई नई राह
बलिया : रामगढ़ से सटे हुकुम छपरा (गंगापुर) स्थित गंगा नदी के पावन तट पर आयोजित श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ एवं...
23 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना सोमवार, पढ़ें आज का राशिफल
जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा